img-fluid

दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम, सोने की खरीद न करें, पेट्रोल-डीजल पर संयम…PM मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार की अपील

May 11, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 24 घंटे में दो बार देशवासियों से सोने की बचत करने की अपील की. गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें हर छोटे-बड़े प्रयास से उन उत्पादों का उपयोग कम करना है जो विदेश से आते हैं, और ऐसे व्यक्तिगत कामों से भी बचना चाहिए जिनमें विदेशी मुद्रा खर्च होती है.

इससे पहले रविवार को भी प्रधानमंत्री ने मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कई अहम बातें कही थीं. उस दौरान भी उन्होंने विदेशी मुद्रा पर चर्चा की और सोने की बचत का जिक्र किया था. आज सोमवार को गुजरात में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें भारत के नागरिक के तौर पर अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देनी होगी. उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी जब-जब देश युद्ध या किसी बड़े संकट से गुजरा है, सरकार की अपील पर हर नागरिक ने अपना दायित्व निभाया है. आज भी जरूरत है कि हम सब मिलकर अपना दायित्व निभाएं और देश के संसाधनों पर पड़ने वाले बोझ को कम करें.


  • पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें
    पीएम मोदी ने गुजरात में कहा कि मेरी हर देशवासी से अपील है कि जहां संभव हो, पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही उन्होंने सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्चुअल मीटिंग और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने कहा कि खाने के तेल के आयात पर भी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है. समय की मांग है कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाएं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भी तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से देशहित में एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की थी. इस दौरान उन्होंने दुनिया में जारी जंग के असर का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक संघर्षों का भारत पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है.

    वडोदरा पहुंचे PM मोदी
    सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के वडोदरा पहुंचे. वडोदरा के अनखोल में पीएम मोदी ने गुजरात के तीसरे सरदारधाम प्रोजेक्ट से संलग्न विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया. सरदारधाम प्रोजेक्ट के तहत 150 करोड़ के खर्च से निर्मित 2,000 छात्र- छात्राओं की शिक्षा के लिए डॉक्टर दुष्यंत और दक्षा पटेल छात्रालय का लोकार्पण भी किया गया.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन किसी पुण्य पर्व से कम नहीं है. सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि इन परिणामों ने देशभर में उत्साह का माहौल बनाया है. पीएम मोदी ने बताया कि गुजरात ने हमेशा राजनीतिक स्थिरता को महत्व दिया.

    Share:

  • PM मोदी की अपील का असर, महाराष्ट्र सरकार कान्स नहीं भेजेगी डेलिगेशन

    Mon May 11 , 2026
    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट (Middle East) में तनाव को देखते हुए हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने तमाम देशवासियों से कम से कम एक साल तक विदेश यात्रा करने से बचने की अपील की. उनकी ये अपील हमारे देश की अर्थव्यवस्था के लिए अहम मानी जा रही है. अपने देश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved