img-fluid

विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ काम किया, अब पार्टी से बाहर

June 12, 2024

  • पार्टी के विरोध में सोशल मीडिया पर उड़ाते थे अफवाह, पहली अनुशासनात्मक कार्रवाई

इंदौर। विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ काम करने वाले दो पदाधिकारियों को अब जाकर भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखाया है। वरिष्ठ नेताओं की नसीहत के बाद भी वे क्षेत्रीय पार्षद को लेकर सोशल मीडिया पर टीका-टिप्पणी किया करते थे।
कल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के शहर अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने छत्रसाल मंडल के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जरिया और मीडिया प्रभारी प्रहलाद चौहान को उनके पद से हटा दिया। वर्मा ने बताया कि इनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ये पार्टी के विरोध में टिप्पणी करते हैं और विधानसभा चुनाव में भी इन्होंने विधानसभा 5 में पार्टी के खिलाफ काम किया था।

  • उस समय इन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया था, लेकिन बाद में इनकी गतिविधियां जारी रहीं तो नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को जानकारी दी गई और उनकी सहमति के बाद इन्हें पदमुक्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पदाधिकारी भाजपा के पूर्व पार्षद के खास थे और वर्तमान पार्षद संगीता महेश जोशी को लेकर भी टीका-टिप्पणी किया करते थे। उनके बारे में स्थानीय बूथ अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने भी कार्रवाई के लिए लिखकर दिया था। भाजपा में विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

    Share:

  • 36 दिन तक कांग्रेस पदाधिकारियों को परखेंगे, फिर होगी कार्रवाई और प्रमोशन

    Wed Jun 12 , 2024
    प्रदेश कांग्रेस 29 लोकसभा सीटों पर प्रभारी बनाकर ब्लाक स्तर तक भेजेगी बड़े नेताओं को इंदौर, संजीव मालवीय। प्रदेश में सफाया होने के बाद अब कांग्रेस मंथन के जरिए अपना संगठन मजबूत करने की पहली सीढ़ी चढऩे जा रही है। 15 जून से शुरू हो रहे मंथन कार्यक्रम के तहत सभी 29 लोकसभा सीटों पर वरिष्ठ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved