
नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) ने वर्ल्ड बैंक (World Bank) से अरबों कर्ज ले रखा है और हमेशा कर्जे के लिए वह टकटकी लगाए रहता है. पाकिस्तान की इस कर्जखोरी को लेकर वैश्विक स्तर पर भी उनकी कई बार किरकिरी हो चुकी है. अब एक बार फिर से वहां कुछ ऐसा हो रहा है कि लोग सोशल मीडिया (Social media) पर भारत (India) के इस पड़ोसी देश का मजाक उड़ा रहे हैं. खिल्ली उड़ाने वालों में ज्यादातर पाकिस्तान के नागरिक ही शामिल हैं.
दरअसल, इन दिनों वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट पाकिस्तान पहुंचे हुए हैं. वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष कोई और नहीं भारतीय मूल के अजय बंगा (Ajay Banga) हैं. बंगा के पिता हरभजन सिंह बंगा, भारतीय सेना में अफसर थे. अब बंगा के स्वागत में ‘मेरा पिया घर आया…’ गाना बजाया जा रहा है. इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. अब पाकिस्तान की इस हरकत पर लोग मजे ले रहे हैं. कुछ यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि जिस अजय बंगा के परिवार को पाकिस्तान से भारत जाने को कहा गया था. अब उसी बंगा को पाकिस्तानी अपना ‘पिया’ बताकर उनके सामने कटोरा लेकर खड़े हैं.
अपना पैतृक घर देखने पहुंचे थे वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट
वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजयपाल सिंह बंगा या अजय बंगा पाकिस्तान यात्रा पर हैं. मंगलवार को उन्होंने पंजाब प्रांत के खुशब जिले का दौरा किया. बंगा खुशब शहर स्थित ‘गली सिखान वाली’ पहुंचे थे. क्योंकि ये उनका पैतृक घर है. विभाजन से पहले बंगा का परिवार यहीं रहता था. उनका जन्म और पालन-पोषण इसी पाकिस्तान के खुशब में ही हुआ था. बंगा अपने उसी पैतृक घर को देखने पाकिस्तान पहुंचे हुए थे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय बंगा को पाकिस्तान का ‘भूमिपुत्र’ बताया गया. हद तो तब हो गई जब उन्हें उसी घर के दस्तावेजों की कॉपी स्मृति चिह्न के तौर पर देकर सम्मानित किया गया, जिस घर से उनके परिवार को बाहर निकालकर भारत भेज दिया गया था.
खुशब शहर में बंगा का स्वागत ऐसे किया गया जैसे कोई बारात आई हो. बंगा के काफिले के आगे आगे घुड़सवार और बैंड बाजे वाले चल रहे थे. वहीं बैंड वाले ‘मेरा पिया घर आया ओर राम जी…’ की धुन बजाए आगे-आगे चले जा रहे थे. हद तो ये हो गई कि शहर की दीवारों को पर भी बंगा की तस्वीरें उकेर कर हिंदी और पंजाबी में अजय बंगा की शान में कशीदे लिखे गए थे. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
World Bank President Ajay Banga visits his parental home in Khushab Pakistan pic.twitter.com/IPdIeVjWwT
— Zahid Gishkori (@ZahidGishkori) February 3, 2026
लोग बोले- चापलूसी की भी हद होती है
मजेदार बात ये है कि इसे ट्रोल करने वाले अधिकतर पाकिस्तानी यूजर ही है. वीडियो पर सबसे पहले शकील खोखर नाम के एक यूजर का रिएक्शन दिखता है. उसने लिखा है – चापलूसी एट इट्स बेस्ट. इसने अपने बायो में खुद को लाहौर और लंदन का रहने वाला बताया है. वहीं पाकिस्तान के ही शोएब नाम के एक यूजर ने लिखा है – एक आम आदमी जो सिर्फ एक बैंक कर्मचारी है उसके साथ इतना प्रोटोकॉल क्यों है? गरीब जनता को बेकार टोकन के लिए क्यों परेशान किया जा रहा है?
As Khushab in Pakistan quietly prepares to welcome one of its own, large billboards are coming up across its narrow lanes and busy streets.
The posters carry the image of Ajay Banga, President of @worldbankgroup, alongside Pakistan Punjab Chief Minister @MaryamNSharif and Pak X… https://t.co/oVz4VEC5Wl pic.twitter.com/4SjTeakWy2— Ravinder Singh Robin (@rsrobin1) February 2, 2026
नादिया नाम की एक यूजर ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा है कि कुछ लोग पैसों के लिए एक सिख के पीछे गिड़गिड़ा रहे हैं. उन्हें लगता है कि बंगा उनका कर्ज माफ कर देगा. इसके अलावा लोग तरह-तरह से पाकिस्तान का मजाक उड़ाते दिखे. कुछ यूजर ने तो यहां तक लिखा कि ये भीख मांगने का नया तरीका है.
2023 से वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट है अजय बंगा
अजय बंगा ने 2 जून, 2023 को वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाली है. तब से इनका पांच साल का कार्यकाल शुरू है. उनका मकसद साफ है कि 80 साल पुरानी संस्था को डेवलपमेंट में एक तेज़, ज़्यादा कुशल और ज़्यादा असरदार पार्टनर बनाना है. उनका ताल्लुक भारत रहा है. वो भारत में जन्में, पले-बढ़े और यहीं पढ़ाई भी की.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved