विदेश

विश्व युद्ध का खतरा, बेलारूस के सैनिक भी यूक्रेन के खिलाफ लड़ेंगे युद्ध

कीव । यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) के आक्रमण के बाद अब विश्व युद्ध (world War) का खतरा बढ़ता जा रहा है। दरअसल अभी तक यूक्रेन के खिलाफ सिर्फ रूसी सेनाएं (Russian armies) हमलावर थीं, अब बेलारूस भी अपने सैनिकों को यूक्रेन की जंग में उतारने जा रहे है। एक ही देश पर एक से अधिक देश के हमले के बाद यदि यूक्रेन के समर्थन में किसी अन्य देश ने हमला किया तो स्थितियां विश्व युद्ध की बन सकती है।


यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से अभी तक अमेरिका व नाटो के सदस्य देश यूक्रेन की मदद का दावा तो कर रहे थे, किन्तु सीधे अपनी सेनाएं उतारने से परहेज कर रहे थे। इस कारण यह युद्ध अभी तक दो देशों, रूस और यूक्रेन के बीच ही चल रहा था। अब बेलारूस के सैनिकों के मैदान-ए-जंग में उतरने की संभावना के बाद स्थितियां बदलती नजर आ रही हैं।

हालांकि बेलारूस पहले भी खुलकर रूस के पक्ष में और यूक्रेन सहित रूस विरोधी यूरोपीय देशों के विरोध में बयान दे चुका है। अब यूक्रेन पर रूस के हमले के समर्थन में भी बेलारूस खुलकर उतर आया है।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रूस के समर्थन में बेलारूस भी अपने सैनिकों को यूक्रेन की जंग में उतारने जा रहा है। वह सोमवार से ही सैनिकों को यूक्रेन में भेजना शुरू कर देगा। यूरोपीय यूनियन भी यूक्रेन को 450 मिलयन यूरो कीमत के हथियार देने पर राजी हो गया है। इन हथियारों की आपूर्ति जल्द ही कर दी जाएगी।

Share:

Next Post

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच RBI ब्याज दरों को बनाए रख सकता स्थिर

Mon Feb 28 , 2022
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन में चल रही भीषण युद्ध (Russia-Ukraine Conflict) से दुनियाभर बाजारों में हलचल देखी जा रही है। भारत की अर्थव्यवस्था (India Economy) भी इससे प्रभावित होने लगी है, क्‍योंकि रूस और यूक्रेन संकट के कारण भारत में खाद्य तेल के भाव में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी बीच रूस- यूक्रेन […]