img-fluid

अरब सागर में मिला लापता कार्गो विमान का मलबा, 5 क्रू मेंबर अब भी लापता; बड़े स्तर पर जारी है तलाश अभियान

July 09, 2026

इस्लामाबाद। शारजाह से कराची जा रहे एक पाकिस्तानी कार्गो विमान (Pakistani cargo plane) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसका मलबा अरब सागर (Pakistani cargo plane) में बरामद कर लिया गया है। हालांकि विमान में सवार सभी पांच क्रू मेंबर अभी भी लापता (Crew member still missing.)  हैं। पाकिस्तान की संबंधित एजेंसियां नौसेना और वायुसेना के सहयोग से समुद्र में व्यापक खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

12 घंटे की तलाश के बाद मिला मलबा

पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के अनुसार, करीब 12 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद विमान का मलबा ओर्मारा बंदरगाह से लगभग 53 नॉटिकल मील दक्षिण में मिला। विमान ने मंगलवार शाम संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से उड़ान भरी थी और कराची पहुंचना था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने से पहले विमान की ओर से नेविगेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी की सूचना दी गई थी।

रडार से अचानक गायब हुआ विमान

अधिकारियों के अनुसार, रडार रिकॉर्ड से संकेत मिले हैं कि संपर्क टूटने से पहले विमान की उड़ान दिशा में अचानक बदलाव आया और इसके बाद वह तेजी से नीचे जाने लगा। स्थानीय समयानुसार मंगलवार रात करीब 9:21 बजे कराची से लगभग 155 नॉटिकल मील पश्चिम में विमान का रडार और रेडियो संपर्क पूरी तरह समाप्त हो गया।



  • नौसेना और वायुसेना चला रही संयुक्त अभियान

    हादसे की सूचना मिलते ही पाकिस्तान नेवी, एयरफोर्स और अन्य नागरिक बचाव एजेंसियों ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया। खोज अभियान में नौसेना के युद्धपोत, निगरानी विमान और आसपास मौजूद व्यावसायिक जहाजों की भी मदद ली जा रही है। बचाव दल समुद्र में लापता क्रू सदस्यों की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं।

    पांचों क्रू मेंबर अब भी लापता

    एयरलाइन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, विमान में सवार पांचों क्रू मेंबर का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। लापता सदस्यों में कैप्टन मुहम्मद रिजवान इदरिस, फर्स्ट ऑफिसर फैसल जतोई, फ्लाइट इंजीनियर मुहम्मद हामिद, फ्लाइट इंजीनियर मुहम्मद आरिफ सिद्दीकी और एयरक्राफ्ट लोडर मुहम्मद तौफीक खान शामिल हैं।

    एयरलाइन ने कहा है कि वह अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और सभी क्रू सदस्यों की सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद कर रही है।

    प्रधानमंत्री ने दिए तेज कार्रवाई के निर्देश

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख जताते हुए लापता क्रू मेंबरों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि खोज और बचाव अभियान में किसी भी प्रकार की कमी न छोड़ी जाए और सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाए।

    दुर्घटना के कारणों की होगी जांच

    विमान दुर्घटना के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि केवल प्रारंभिक तकनीकी सूचना के आधार पर दुर्घटना की वजह तय नहीं की जा सकती। अब बरामद मलबे, फ्लाइट रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

    Share:

  • US की H-1B वीजा फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई..... भारतीय दिग्गज समेत कई बड़ी कंपनियां रडार पर

    Thu Jul 9 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिका (America) ने H-1B और पर्म (PERM) वर्क वीजा में चल रही कथित धोखाधड़ी के खिलाफ एक बड़ा जांच अभियान छेड़ दिया है। अमेरिकी श्रम विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इस बड़े फर्जीवाड़े की जांच के रडार पर दिग्गज भारतीय आईटी कंपनी ‘कॉग्निजेंट’ (Leading Indian IT company ‘Cognizant’) समेत कई बड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved