img-fluid

शहर की सड़कों पर खड़ी कर रखी हैं भंगार कारें, ट्रेफिक हो रहा बर्बाद

April 13, 2023

  • नगर निगम सड़कों को ऐसे अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जब्ती की कार्रवाई करे

उज्जैन। इन दिनों शहर में हर कहीं भंगार कारें सड़कों की साईडों में पटक कर रखी गई हैं और इनके कारण आवागमन बाधित हो रहा है लेकिन नगर निगम को शहर की सड़कों को ऐसे कबाड़ से मुक्त कराने की फुर्सत नहीं है जबकि ऐसे कबाड़ वाहनों को जब्त कर शहर की सड़कों को साफ करवा देना चाहिए। नगर निगम के पास केवल नई योजनाएं बनाने और स्मार्ट सिटी का ढिंढोरा पीटने के अलावा कोई धरातल का काम करने की योजना नहीं है।


  • शहर में जहाँ देखों वहां पुरानी कबाड़ कारें सड़कों की साईडों पर पटक कर रखी गई हैं और एक स्थान पर पड़े-पड़े इन वाहनों को सालों गुजर गए हैं। इन कबाड़ वाहनों को रखकर मालिक खुद तो बेफिक्र जीवन गुजार हैं और मुसीबत वाहन चालकों को उठाना पड़ रही है। नगर निगम ऐसे वाहनों की जब्ती करने के लिए तैयार नहीं है। पूरे शहर में गली-मोल्लों और सड़कों पर हजारों कबाड़ वाहन रखे हैं जो उपयोग में नहीं आ रहे और इनसे केवल अतिक्रमण किया जा रहा है। नगर निगम को ऐसे कबाड़ वाहनों को जब्त कर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराकर सड़कें साफ कराना चाहिए।

    Share:

  • जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी

    Thu Apr 13 , 2023
    एमबीबीएस करने के बाद सरकारी अस्पताल में नौकरी नहीं करना चाहते डॉक्टर चर्म रोग, न्यूरो सर्जन, मेडिसिन के चिकित्सों की संख्या नहीं के बराबर उज्जैन। एक तरफ सरकार नए-नए वार्ड बना रही है और अस्पताल की संख्या भी बढ़ा रही है। संजीवनी क्लीनिक वार्ड-वार्ड में खोले जा रहे हैं लेकिन सरकार जिला अस्पताल में ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved