img-fluid

भारत में अचानक डाउन हुआ एक्स, कई शहरों में सर्विस ठप, यूजर्स परेशान

February 05, 2026

नई दिल्ली। गुरुवार, 5 फरवरी को भारत में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) शाम 4 बजे अचानक डाउन हो गया। डाउन रिपोर्ट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर (Website Down Detector) के मुताबिक, एक्स वेबसाइट यूजर्स इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशान हैं, वहीं कुछ यूजर्स को ये दिक्कतें एप में आ रही हैं।

बेबसाइट यूजर्स परेशान
डाउन डिटेक्टर के अनुसार, लगभग 64 फीसदी यूजर्स ने वेबसाइट में समस्या रिपोर्ट की है, जबकि 23% यूजर्स ने एप में परेशानी की बात कही है। वहीं, 13% लोगों का कहना है कि उन्हें लॉगइन या लॉगआउट में दिक्कतें आ रही हैं। भारत में X के डाउन होने की सबसे ज्यादा रिपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू और चेन्नई से दर्ज कराई गई हैं। एक्स वेबसाइट पर पेज रिफ्रेश होने में समस्या आ रही है। यूजर्स के मुताबिक, पेज रिफ्रेश करने पर “Something went wrong. Try reloading” का मैसेज दिख रहा है।


  • इंस्टाग्राम भी हुआ डाउन
    बता दें कि 5 फरवरी की सुबह, इंस्टाग्राम भी कुछ देर के लिए दुनियाभर में डाउन रहा। इस आउटेज का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर देखा गया जो कंप्यूटर या ब्राउजर के जरिए इंस्टाग्राम चलाने की कोशिश कर रहे थे। ट्रैकिंग वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक करीब 10,000 से अधिक यूजर्स इस समस्या की शिकायत दर्ज करा चुके थे। हालांकि इस मामले में इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) की ओर से अभी तक खराबी के कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    इंस्टाग्राम के वेबसाइट पर दिखा असर
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समस्या इंस्टाग्राम के मोबाइल एप और वेबसाइट दोनों पर दिख रही थी। हालांकि, ब्राउजर पर चलने वाली वेबसाइट पूरी तरह बंद हो गई थी। कई लोगों ने वेबसाइट में लॉनइन एरर और फीड पर दिख रहे ‘सॉरी, समथिंग वेंट रॉन्ग’ के मैसेज का स्क्रीन शॉट शेयर कर हाल बयां किया।

    Share:

  • अभिनेता राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने दिया था अल्टीमेटम

    Thu Feb 5 , 2026
    नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव (Actor Rajpal Yadav) ने आज गुरुवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर (Surrender) कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस केस में उनकी सजा के सिलसिले में समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया था। साथ ही उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर का आदेश दिया था। कब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved