
नागदा। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह व बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन रखा गया। रविवार को पाडल्या रोड आदित्य विद्या मंदिर में आयोजित समारोह में पं. चंद्रशेखर दवे, सुंदरलाल जोशी अरविंद शिकारी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11 बटुकों का नि:शुल्क यज्ञोपवित संस्कार किया गया। इसके बाद इन्हें जुलूूस के रुप में नगर भ्रमण कराया गया। जुलूस में बटूकों को खुली जीप व बग्गी में बैठाया गया, वहीं मिलन समारोह में भगवान गोविंद माधव व परशुरामजी को 56 भोग लगाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved