img-fluid

कैराना में यमुना के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि, किसान चिंतित

August 19, 2020

शामली। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही वर्षा के चलते पिछले दो दिनों से कैराना में यमुना नदी के जलस्तर लगातार वृद्वि दर्ज की जा रही है, जिसकें चलते तटवर्ती ग्रमीणों में रहने वाले लोगों की चिंता बढती जा रही है, लेकिन अभी तक प्रशासन ने इन गांव में अलर्ट जारी नही काराया है।

पिछले दो सप्ताह से यमुना नदी का जलस्तर स्थिर नहीं हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही वर्षा के चलते पिछले दो दिनों से कैराना यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्वि दर्ज कराई जा रही है, सोमवार की शाम यमुना नदी का जलस्तर229.40 मीटर पर था, जबकि मंगलवार की शाम जलस्तर में वृद्धि होने के बाद पानी का बहाव 229.55 मीटर पर पहुंच गया है। बुधवार में लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ रहा है।हालांकि, यहां से चेतावनी बिंदु करीब एक मीटर की दूरी पर है, जलस्तर के लगातार बढने से तटवर्ती किसान व ग्रामीणो की चिंता बढती जा रही है। जिसकें चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे साफ-साफ दिखाई दे रही है।

Share:

  • फरीदाबाद : जुए में 80 लाख रुपए हारा तो बना डाली डकैती की योजना

    Wed Aug 19 , 2020
    फरीदाबाद। फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी विमल राय की टीम ने ग्रीन फील्ड एरिया में हुई लूट की वारदात को मात्र 24 घंटे के अंदर सुलझाते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी मनजीत उर्फ सूरड़ा, सुरेंद्र उर्फ चैंगो, राजेश उर्फ नीटू को गिरफ्तार किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved