img-fluid

यमुना का पानी उतरने लगा तो अब गंगा उफान पर आई

July 15, 2023

डेस्क। यमुना अब भी खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है। हालांकि जलमग्न दिल्ली के कई इलाकों में पानी अब धीरे-धीरे उतरने लगा है। हजारों लोग अब अपने घर भी लौटने लगे हैं। इस बीच गंगा का जल स्तर तेजी से बढऩे के कारण प्रयागराज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और यहां कंट्रोल रूम से 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री मान डूबते-डूबते बचे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतसिंह मान जालंधर में बाढग़्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे तभी वे स्वयं बाढ़ में घिर गए और उनकी नौका डगमगाने लगी और इस बीच मुख्यमंत्री भी नाव से गिरते-गिरते बच गए। तत्काल सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया। यहां पंजाब के साथ हरियाणा में भी बाढ़ से हालात काफी भयावह है। कई जिलों में अब भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। राहत और बचाव कार्य के लिए यहां भी सेना की मदद ली जा रही है।

बिजली गिरने से 9 की मौत, 7 घायल
पटना। बिहार में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। सर्वाधिक मौतें सासाराम में हुईं, जहां 6 लोगों की जान गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। मृतकों में 1 महिला सहित 2 बच्चे शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

Share:

  • 9 माह पहले तोड़ी निर्माणाधीन बिल्डिंग फिर से तन गई

    Sat Jul 15 , 2023
    आयुक्त के निर्देश पर भवन अधिकारी ने फिर जारी किया नोटिस, कम्पाउंडिंग के आवेदनों को ऑनलाइन ही लेने के भी दिए निर्देश इंदौर। शहरभर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण तेजी से फिर बढ़ गए, क्योंकि नगर निगम की नेता नगरी कहीं पर कोई कार्रवाई ही नहीं होने देती है। भंवरकुआं से लेकर महालक्ष्मी नगर में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved