
चेन्नई, भुवनेश्वर, जम्मू, पुणे और उदयपुर की उड़ानें की निरस्त
इन्दौर। देश की प्रमुख निजी एयरलाइंस (Private airlines) इंडिगो (IndiGo) द्वारा लगातार अपनी उड़ानों को निरस्त किया जा रहा है। कल कंपनी ने इंदौर (Indore) आने और जाने वाली कुल 12 उड़ानों को निरस्त (cancelled ) किया। कंपनी में किसी भी फ्लाइट को निरस्त करने के लिए कोई ठोस कारण नहीं बताया। उड़ानों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया।
साढ़े 6 घंटे देरी से आई मुंबई फ्लाइट
एक ओर जहां इंडिगो की उड़ानें निरस्त हो रही हैं, वहीं कई उड़ाने घंटों लेट भी चल रही है। कल इंडिगो की मुंबई से दोपहर 12.30 बजे इंदौर जाकर 1.10 बजे वापस मुंबई जाने वाली फ्लाइट साढ़े 6 घंटे देरी से शाम 7 बजे इंदौर पहुंची और यहां से यात्रियों को लेकर 7.40 बजे वापस मुंबई के लिए रवाना हुई। कंपनी ने इस देरी के लिए भी ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया। फ्लाइट के साढ़े 6 घंटे लेट होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूट गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved