
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता नेहा यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के हालत बद से बदतर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश नहीं संभल रहा है।
प्रदेश आह्वान और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान सपा प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेहा यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा ने महिलाओं के सम्मान व उनके अधिकारों की बात कर सत्ता हासिल की थी। लेकिन सराकर अपने किये गए वादों पर फेल साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि पहले एक दिन में दुष्कर्म के सात मामले सामने आते थे। भाजपा सरकार में ऐसे मामले की संख्या 57 है। अधिकतर मामलो में भाजपा नेता संलिप्त पाए गए है और सरकार उनको संरक्षण दे रही है।उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद दुष्कर्म के मामले में संलिप्त पाए गए थे। लेकिन शासन और प्रशासन उन्हें बचाता रहा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर मामले की दोबारा की जांच कराई जाएगी। (एजेंसी, हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved