img-fluid

अपनी धाक जमाने के लिए एनकाउंटर की राजनीति कर रही है योगी सरकार – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

May 26, 2026


लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने कहा कि योगी सरकार (Yogi Government) अपनी धाक जमाने के लिए (To establish its Dominance) एनकाउंटर की राजनीति कर रही है (Is playing Encounter Politics) ।


  • समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटरों के जरिए भय और वर्चस्व की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मर्जी से होने वाला हर एनकाउंटर संदेह के घेरे में है और सत्ता अपनी ताकत दिखाने के लिए पीडीए वर्ग को निशाना बना रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में फर्जी मुठभेड़ अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बन चुकी है। पहले समाज में भाईचारे और मेलजोल की परंपरा थी, लेकिन अब नफरत और डर का माहौल तैयार किया जा रहा है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि एनकाउंटर की घटनाओं के जरिए लोगों की मानसिकता को हिंसा की ओर मोड़ा जा रहा है और हत्या जैसी घटनाओं को सामान्य बनाने की कोशिश हो रही है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जाति और राजनीतिक पहचान देखकर कार्रवाई की जा रही है। जौनपुर में एक यादव पुजारी के कथित फर्जी एनकाउंटर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पूरा परिवार सामाजिक और मानसिक पीड़ा झेलता है। अखिलेश पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हाल के दिनों में कई परिवार खुलकर सामने आए हैं और उन्होंने फर्जी मुठभेड़ों के आरोप लगाए हैं। इससे साफ है कि प्रदेश में सत्ता के दबाव में कार्रवाई हो रही है।

    उन्होंने कहा कि सरकार अपनी धाक जमाने के लिए एनकाउंटर की राजनीति कर रही है। बिजली संकट को लेकर भी अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार समस्या का समाधान करने में विफल रही है। उनका आरोप था कि भाजपा ने पिछले दस वर्षों में बिजली उत्पादन बढ़ाने के बजाय केवल बिजली दरें बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला है।

    उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आज जो बिजली उपलब्ध हो रही है, उसका बड़ा हिस्सा समाजवादी पार्टी सरकार के समय स्थापित परियोजनाओं से आ रहा है। सपा प्रमुख ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आर्थिक मोर्चे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास के बजाय अंधेरे और अव्यवस्था की ओर धकेल दिया है।

    Share:

  • TMC में उथल-पुथल, CM शुभेंदु के कार्यक्रम में 6 विधायकों के साथ शामिल हुईं काकोली घोष

    Tue May 26 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में हार के बाद टीएमसी में चल रही उथल-पुथल को और गहरा करने वाली एक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तस्वीर सामने आई है। पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है और काकोली घोष छह अन्य विधायकों के साथ, मंगलवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved