
जबलपुर। अल्प प्रवास पर आए मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने उत्तर मध्य विधायक डॉ. अभिलाष पांडे के होम साइंस स्थित सेवा सदन कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान मंत्री राव प्रताप ने विधायक से कहा कि आप निरंतर अपनी क्षेत्र की जनता के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी तरह क्षेत्र की जनता के लिए प्रयासरत रहें। इससे पहले विधायक ने मंत्री श्री राव को पुष्पगुच्छ देकर कार्यालय में प्रथम बार आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर श्रीवास्तव, कैलाश साहू, कमलेश अग्रवाल, कुंजी जौहरी, रंजीत ठाकुर, पुष्पराज पांडे, सपन यादव, राहुल रजक, जागृति शुक्ला, रजनी कैलाश साहू, प्रतिभा विद्वेष भांपकर, राघवेंद्र यादव, कल्पना तिवारी, योगेश बिलोहा, श्रीकांत कुक्की, नितिन मिश्रा, संदीप पटेल, शुभम पटेल आदि उपस्थित रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved