img-fluid

उत्तराखंड में अगले 45 दिन में आप बनायेगी एक लाख सदस्य : मनीष

February 02, 2021

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के विधानसभा चुनाव प्रचार की घोषणा करते हुये पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा है कि उत्तराखंड में अगले 45 दिन में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य आम आदमी पार्टी ने रखा है। एक स्थानीय होटल में सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सिसौदिया ने कहा कि उत्तराखण्ड में एक साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। आज से चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आज से ही आम आदमी पार्टी राज्य में केजरीवाल अभियान शुरू कर रही है। यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान होगा। उन्होंने बताया कि आज यहां से 70 विधानसभाओं के लिए 70 वीडियो वैन रवाना कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हर एक वैन में पांच कार्यकर्ता होंगे और 45 दिन तक यह गाड़ियां अपने-अपने क्षेत्रों के गांव, कस्बों, मोहल्लों को कवर करेंगे। यह कार्यकर्ता क्षेत्र के लोगों को केजरीवाल मॉडल के बारे में बताएंगे और यहां की जनता तक दिल्ली के मुख्यमंत्री का संदेश पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को यह भी बताया जाएगा कि दिल्ली की जनता के लिए वहां के मुख्यमंत्री ने क्या-क्या काम किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में अच्छे स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, अच्छे सरकारी अस्पतालों की जरुरत है और आम आदमी पार्टी जनता को इन सभी सुविधाओं को देने की तैयारी में है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए आम आदमी पार्टी एक उम्मीद बन कर उभरी है। उन्होंने बताया कि यहां पर लगभग दस हजार कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां जनता के समक्ष ले जा रहे हैं। अब अगले 45 दिनों तक जहां-जहां वीडियो वैन जाएंगी वहां-वहां इन कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सभाएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि इन 45 दिनों में साढ़े छह हजार जनसभाएं विभिन्न क्षेत्रों में होंगी। इसके साथ ही इन 45 दिनों में एक लाख कार्यकर्ता जोड़ने का भी लक्ष्य आम आदमी पार्टी ने रखा है। इस दौरान आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर, पार्टी उपाध्यक्ष रविंद्र आनंद, आप नेता रविंद्र जुगरान आदि मौजूद रहे।

Share:

  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुआ बदलाव

    Tue Feb 2 , 2021
    नयी दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार छठवें दिन आम आदमी को राहत दी है। मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। यानी आज पेट्रोल-डीजल के दाम छठवें दिन भी स्थिर है। घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved