
पुलिस-कोर्ट नहीं अब लोग खुद ही दे रहे हैं सजा, सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता
इंदौर। शहर (Indore) में एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है। जहां कोई युवक-युवती (Young Couple) दिखाई दे उनको संदिग्ध मानकर पिटाई (Beating) शुरू कर दी जाती है। सवाल यह है कि इनको कानून (Law) हाथ में लेने का अधिकार किसने दिया। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक युवक-युवती को पटक-पटककर मारपीट कर रहे हैं।
यह वीडियो बाणेश्वर कुंड बाणगंगा के बगीचे का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक युवक-युवती को कुछ युवकों ने पकड़ा और बोला कि संदिग्ध गतिविधियां कर रहे थे। फिर इन युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। युवक गिरा तो उसको लात- घूंसों से पीटने लगे। युवती उसे बचाने लगी तो उसके साथ भी मारपीट की। उन्हें डर दिखाया कि इनको थाने लेकर चलो। एक युवती भी बचाने का प्रयास करती वीडियो में दिखाई दे रही है। युवकों की संख्या चार से पांच है, जो यह भी कह रहे हैं कि वीडियो बनाओ। वीडियो बनाकर वायरल भी किया गया। अब शहर में यह नया ट्रेंड चल गया है। बगीचे में बैठना कहां का अपराध है। है भी तो पुलिस और कोर्ट है। लोगों को यह अधिकार किसने दिया कि खुद ही सजा देने लगे। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की आवश्यकता है। पुलिस का कहना है कि मामले को संज्ञान में लिया है। वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved