img-fluid

भोपाल में क्लब के बाहर युवतियां आपस में भिड़ी, जमकर हुई मारपीट, देखें वीडियो

March 31, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एमपी नगर इलाके में रविवार रात करीब ढाई बजे एक क्लब के बाहर चार युवतियां (Young Girls) आपस में भिड़ गईं और मामला देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवतियां नशे की हालत में थीं और किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक उग्र हो गया। बीच सड़क पर ही झगड़ा इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी उंगली कटने की बात सामने आई है। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की असली वजह जानने की कोशिश में जुटी है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


  • पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवाद

    गौरतलब है कि भोपाल में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। 16 मार्च को कोलार इलाके में डी-मार्ट के पास एक ट्रैफिक सिपाही और रेलवे की महिला कर्मचारियों के बीच सड़क पर विवाद हो गया था।

    बताया गया कि बस रोकने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया। महिला कर्मचारियों ने सिपाही पर बदसलूकी के आरोप लगाए थे, वहीं सिपाही की वर्दी फाड़े जाने की बात भी सामने आई थी। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की थी।

    Share:

  • 11 अप्रैल से बनेगा नीचभंग राजयोग, बुध के गोचर से इन 3 राशियों को मिलेगा धन-करियर में बड़ा लाभ

    Tue Mar 31 , 2026
    नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में नीचभंग राजयोग (Neechbhang Rajyog) को बेहद प्रभावशाली योग माना जाता है। इसका असर सभी 12 राशियों (Zodiac Signs) पर पड़ता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह विशेष रूप से शुभ साबित होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय बुध ग्रह कुंभ राशि में स्थित हैं, लेकिन 11 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved