
महिदपुर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करीब 1 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। 20 नवंबर बुधवार को अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) क्रय-विक्रय की मुखबिर से सूचना मिली।
टीआई राजवीर सिहं गुर्जर ने बताया कि सांगरीखेड़ा, मोचीखेड़ा रोड गुमटी के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) को विक्रय करने के लिए खड़ा है, जिसको पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी सुदर्शन पिता चंद्रमणि निवासी जमालपुरा टोडी की तलाशी के दौरान पेंट की जेब से स्मैक कुल वजन 10.31 ग्राम कीमत 1 लाख रुपए की मिली। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जाँच में लिया। आरोपी को विशेष न्यायालय उज्जैन पेश किया गया। कार्रवाई में एसआई सुखसेन अरियाम, एसआई एनएस कनेश, एसआई अन्नपूर्णा कठेरिया, एएसआई वीपी सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक देवकुंवर, प्रवीणसिंह, आरक्षक आदिराम, अखिलेश, मिथुन प्रजापति, कैलाश सूर्यवंशी, शुभकरण सिंह, रवि जाटव, समरथ पाटीदार, धर्मेंद्र पहाडिय़ा का सहयोग रहा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved