
इंदौर। शहर के गोपुर चौराहे (Gopur Square) पर एक युवक को आज सुबह गोली मार दी गई। युवक को गंभीर हालत में उसके परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। पुलिस के मुताबिक द्वारकापुरी में रहने वाले दीपक पुत्र परसराम नागर नाम के युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। दीपक चोइथराम मंडी (Choithram Mandi) में हम्माली करता है। वह सुबह काम पर जा रहा था। इस दौरान उस पर हमला हुआ है। लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि दीपक के पीछे बाइक सवार दो युवक पहुंचे थे। उन्होंने ने दीपक पर फायर किया और भाग गए।
दीपक के परिवार में उसके चार बच्चे हैं। सूचना के बाद उसके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे हैं। डॉक्टरों की टीम दीपक का उपचार कर रही है। जहां दीपक पर हमला हुआ वहां आसपास के फुटेज पुलिस तलाश रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved