
जबलपुर। एक युवक अपने घर पर पिछले 3-4 दिनों से फांसी के फंदे लटका रहा। इस बात की खबर तब लगी जब पड़ोसियों को घर का दरवाजा कई दिनों से अंदर से बंद मिला। जानकारी लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद उन्होंने मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार आज सुबह पुलिस को क्षेत्रीय लोगों से सूचना मिली की एक मकान पिछले 3-4 दिनों से अंदर बंद है और जिस पर उस घर का सदस्य भी नहीं दिख रहा है। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घर का दरवाजा तुड़वाया। जिसके बाद जैसे ही अंदर जाकर देखा तो लगभग 40 वर्षीय मोहन कोरी पिता स्व. जुगल किशोर कोरी फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को मामले की जांच करते हुए पड़ोसियों से पता चला कि पिछले कई दिनों से मृतक मोहन कोरी घर पर अकेला रह रहा था। वहीं मृतक की पत्नी अस्पताल में इलाजरत है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved