img-fluid

आपके सपने भविष्‍य में अमीर बनने के संकेत देते हैं, कैसे जानिए

December 14, 2021

मुनष्‍य सोते समय कई तरह के सपने (Dream) देखता है जिसमें कई सपने शुभ होते हैं तो कई अशुभ भी होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ शुभ सपने ऐसे होते हैं जिसको देखने पर भविष्य (Future) में अमीर (Rich) बनने के संकेत भी मिलते हैं। इनमें कुछ सपने धन प्राप्ति और सफलताओं का संकेत भी देते हैं।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जैसे मधुमक्खी का छत्ते का सपना देखना भी शुभ माना जाता है। मधुमक्खी का छत्ता धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है और इससे आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप सपने में खुद को पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो यह भी संकेत है कि आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होने वाली है। ज्योतिषशास्त्र भी इस बात को मानता है कि कुछ सपने आकस्मिक धन प्राप्ति का संकेत देते हैं।



आप सपने में सोना देखते हैं तो यह घर में मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। इससे आपको जल्द ही धन और सोने की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर सपने में अगर आप सांप को बिल के अंदर या बिल से निकलते हुए देखते हैं तो यह जीवन में कुछ अच्‍छा और शुभ होने का संकेत माना जाता है। जबकि चूहे विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की सवारी है और सपने में चूहे को देखना शुभ संकेत माना जाता है। चूहे को देखना घर में धन के आगमन को दर्शाता है। इसलिए यह भी कहा जाता है कि घर में कभी भी चूहा नहीं मारना चाहिए।

स्वप्न में देवी देवताओं (God Goddess In Dream) के दर्शन यह दर्शाता है कि साक्षात मां लक्ष्मी घर में पधारने वाली हैं और आपको धन दौलत के साथ सफलता भी प्राप्त होने वाली है। वहीं सपने में अगर आपको कोई महिला नाचते हुए दिखाई दे तो यह भी भविष्य में अमीर बनने के संकेत माना जाता है।

 

Share:

  • SA Tour: चोटिल रोहित टीम से बाहर, BCCI ने नहीं बताया अब कौन होगा टेस्ट में उप-कप्तान

    Tue Dec 14 , 2021
    नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका सीरीज (India Tour of South Africa) के लिए रवानगी से पहले ही भारतीय टीम (Indian team) को तगड़ा झटका लग चुका है। ओपनर रोहित शर्मा (Opener Rohit Sharma) हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने प्रियांक पांचाल को रोहित की जगह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved