राजगढ़। जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र (Suthalia police station area) के सदरबाजार स्थित शिवमंदिर परिसर (Shiv Mandir Complex) में लगे बीएसएनएल (BSNL) के टावर पर मंगलवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी के अनुसार मंगलवार सुबह सदर बाजार स्थित शिवमंदिर परिसर में लगे बीएसएनएल के टावर से फांसी का फंदा लगाकर योगेश (22) पुत्र दिनेश सिलावट निवासी सिलावट मौहल्ला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक ने देर रात फांसी लगाई साथ ही उसने पांच से छह फीट की उंचाई पर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाया। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved