img-fluid

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

August 13, 2022

  • हनुमानताल थाना अंतर्गत प्रेमसागर क्षेत्र की घटना

जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत झण्डा चौक प्रेमसागर क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने युवक को फंदे पर लटका देखा को उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी अनुसार पुसिल को हरिनारायण कोरी उम्र 52 वर्ष निवासी झण्डा चोक प्रेमसागर ने सूचना दी कि उसका भतीजा लवकेश कोरी उम्र 27 वर्ष निवासी मरही माता मंदिर के पास झण्डा चौक बगल के मकान में ऊपर के कमरे मे अपने छोटे भाई हरिशचंद्र केारी के साथ रहता था एवं छोटा हाथी चलाता था। रात लगभग 10-30 बजे खाना पहुॅचाने लवकेश के कमरे में गया तो लवकेश फांसी पर लटका दिखा। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


Share:

  • जबलपुर-मंडला मार्ग पर गिरा पेड़

    Sat Aug 13 , 2022
    घंटों तक यातायात रहा बाधित जबलपुर। आज सुबह जबलपुर-मंडला मार्ग में कालपी के पास एक बड़ा वृक्ष अचानक बीच सड़क पर गिर गया। गनीमत रही की घटना के दौरान कोई वाहन इसकी पचेट में नहीं आया। पेड़ गिरने की घटना के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घंटों तक यातायात बाधित रहा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved