
राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र (Khilchipur police station area) के ग्राम हरीपुरा में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते बाड़े में लगे बेर के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
थानाप्रभारी रविन्द्र चावरिया के अनुसार बीती शाम ग्राम हरीपुरा निवासी रामेश्वर (24) पुत्र अमरसिंह तंवर ने बाड़े में लगे बेर के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी (suicide) कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मृतक के पिता अमरसिंह तंवर की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved