img-fluid

समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए युवाओं की भागीदारी अहम

May 04, 2026

जबलपुर। महाकौशल विचार मंच, प्रज्ञा प्रवाह महाकौशल प्रांत द्वारा प्रांत युवा आयाम अभ्यास वर्ग का आयोजन मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में प्रांत के 10 विभागों एवं 17 जिलों जबलपुर, कटनी, रीवा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, सिवनी आदि से कुल 40 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।


  • कार्यक्रम में अखिल भारतीय युवा आयाम प्रमुख ईशान जोशी ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। वहीं अखिल भारतीय प्रचार आयाम प्रमुख एवं लेखक प्रशांत पोल ने वैचारिक दृष्टि के विस्तार और समाज में सकारात्मक परिवर्तन हेतु युवाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। इस अवसर पर प्रांत संयोजक एड. राकेश सिंह, प्रांत सह–संयोजक डॉ. पुष्पराज बघेल, युवा आयाम प्रमुख डॉ. शुभांशु शर्मा एवं युवा आयाम सह-संयोजक डॉ. आशीष यादव सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अभ्यास वर्ग में विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन विस्तार, विचार प्रसार एवं सामाजिक दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की गई।

    Share:

  • बंगाल में काउंटिंग के बीच बवाल, TMC-BJP के समर्थकों के बीच झड़प; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    Mon May 4 , 2026
    आसनसोल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान सोमवार को आसनसोल में हिंसा भड़क गई. आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित काउंटिंग सेंटर पर अचानक विवाद बढ़ गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और हालात को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, काउंटिंग सेंटर पर मौजूद पोलिंग एजेंटों के बीच कहासुनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved