img-fluid

महाकाल दर्शन के बाद बाईक से अहमदाबाद लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

October 14, 2024

  • कल शाम हुए हादसे में पीछे बैठा साथी भी गंभीर घायल-दुर्घटना के बाद कार चालक भाग निकला

उज्जैन। अहमदाबाद निवासी दो युवक कल बाईक से महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे और शाम को दर्शन के बाद वापस जाने के लिए रवाना होगा। नलवा के समीप सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।


  • चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना कल शाम ग्राम नलवा मेन रोड पर हुई। अहमदाबाद के नारोल निवासी हिमांशु पिता हुकुम सिंह पाल उम्र 24 साल और उसका दोस्त संतोष पिता पानसिहं बघेल निवासी अहमदाबाद मोटरसायकल पर सवार होकर महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। कल दोपहर में महाकाल के दर्शन के बाद दोनों बाईक से वापस अहमदाबाद जाने के लिए रवाना हो गए थे लेकिन शाम को नलवा के समीप तेज गति से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर ही संतोष बघेल की मौत हो गई जबकि उसका साथी हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और मृतक तथा घायल को अस्पताल पहुँचाया। सूचना मिलने के बाद मृतक और घायल के परिवार के लोग उज्जैन आ गए थे। आज सुबह परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आज सुबह तक दुर्घटना करने वाली कार मौके पर ही खड़ी हुई थी। पुलिस चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    Share:

  • पंचक्रोशी मार्ग की सड़क बनाने की जाँच हुई तो निकला 5 करोड़ का घोटाला

    Mon Oct 14 , 2024
    परफॉर्मेंस गारंटी के 5 करोड़ जब्त करने थे लेकिन अधिकारी नोटशीट चलाते रहे-पैसे लौटाए अब होगी बड़ी कार्रवाई प्रदेश सरकार ने पंचक्रोशी मार्ग की 96 किलोमीटर सड़क की जांच कराई तो हुआ बड़े मामले का खुलासा उज्जैन। राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के 10 जिलों में खराब एवं गड्ढे वाली सड़कों की जांच के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved