img-fluid

YouTube की CEO ने दिया इस्तीफा, नील संभालेंगे कमान

February 16, 2023

नई दिल्ली। यूट्यूब (youtube) की सीईओ सुसान वोजसिकी (CEO Susan Wojcicki) ने इस्तीफे का एलान कर दिया है। Google की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc ने गुरुवार को बताया कि YouTube की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुसान डायने वोज्स्की ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वोज्स्की ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। वह अपनी सेहत और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना चाहती हैं। वोज्स्की ने बताया है कि प्रक्रिया पूरी होने तक वे पद पर बनी रहेंगी।


सुसान डायने वोज्स्की गूगल की शुरुआती कर्मचारियों में से थीं। इतना ही नहीं वे लगभग 25 वर्षों से Google की पैरेंट कंपनी के साथ हैं। साल 2014 में वे यूट्यूब की सीईओ बनी थी। अब नौ साल बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया। इनके बाद भारतीय मूल के अमेरिकी नील मोहन कंपनी की कमान संभालेंगे। नील के कैरियर की शुरुआत ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से हुई थी। यहां उनको 60,000 डॉलर वेतन मिलता था। 2008 में नील गूगल में उस समय शामिल हुए थे जब उनकी पुरानी कंपनी डबल क्लिक को गूगल ने खरीद लिया था। नील मोहन और उनकी पत्नी हेमा सरीम मोहन है।

Share:

  • Bengaluru Open 2023 : छह भारतीयों को सीधा प्रवेश, प्रज्वल देव को वाइल्ड कार्ड

    Fri Feb 17 , 2023
    बेंगलुरू (Bengaluru)। यहां 20 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले बेंगलुरू ओपन 2023 (Bengaluru Open 2023 ) में कर्नाटक के स्टार टेनिस खिलाड़ी एसडी प्रज्वल देव (star tennis player sd prajwal dev) को एकल मुख्य ड्रॉ में वाइल्ड कार्ड दिया गया है, जबकि मौजूदा विंबलडन चैंपियन मैक्स परसेल युगल वर्ग की अगुआई करेंगे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved