img-fluid

झांसी : 44 नए कोरोना मरीजों के साथ जनपद में कुल संख्या पहुंची 2537

August 05, 2020

झांसी, 05 अगस्त । बुधवार को 1268 कोविड-19 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें से 44 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। वहीं 44 नए मरीजों के साथ जनपद में कुल मरीजों की संख्या 2537 पर जा पहुंची है, जबकि रिकवरी रेट में बेहतर सुधार हो रहा है। रिकवरी रेट 71.18 प्रतिशत जा पहुंचा। इसके साथ ही बुधवार को 2 मरीजों की मौत के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 74 हो गया है।

जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को जनपद के विभिन्न कंटेनमेंट जोन से कुल 1268 नमूने कोविड-19 टेस्ट के लिए गए थे। इनमें से महज 44 नमूने कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब 2537 जा पहुंची है। वहीं आज 74 लोगों को डिस्चार्ज करने के साथ ही अब तक कुल 1806 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। आज दो कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की मौत भी हुई है।

अब तक कुल 74 मौते हो चुकी हैं, जबकि जनपद में कुल एक्टिव पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 657 रह गई है। जनपद में रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। आज कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का रिकवरी रेट 71.18 प्रतिशत पर जा पहुंचा हैै, जबकि मृत्युदर में गिरावट दर्ज की गई है। मृत्युदर का प्रतिशत 2.9 हो गई है।

Share:

  • श्रीलंका में कोरोना संकट के बीच हुआ संसदीय चुनाव

    Wed Aug 5 , 2020
    श्रीलंका में कोरोना संकट के बीच बुधवार को संसदीय चुनाव के लिए लोगों ने मतदान किया। इस दौरान मतदाता मास्क लगाकर मतदान करने बूथों पर आए। इससे पहले कोरोना के चलते दो बार 25 अप्रैल और दो जून को निश्चित की गई मतदान की तारीख टाल दी गई थी लेकिन आज चुनाव हो गए। सुबह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved