नई दिल्ली। केन्द्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कोरोना काल में भी आर्थिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अक्टूबर के जीएसटी कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले अधिक है। रेलवे फ्रेट 15 प्रतिशत तक बढ़ा है। यह सभी अच्छे संकेत दे रहे हैं, अगले एक महीने में स्थितियों में और सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि अगर लोग सावधानी बरतें तो कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर आने की उम्मीद कम है। वे गुरुवार को जलवायु परिवर्तन पर आयोजित भारत के सीईओ फोरम को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश में पिछले छह सालों में वन क्षेत्र में 15000 स्क्वायर किलोमीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत कार्बन उत्सर्जन 35 फीसदी तक कम करने की दिशा में काम कर रहा है। जलवायु परिवर्तन एक गंभीर समस्या है। पेरिस कन्वेंशन के तहत विश्व के दूसरे देशों को भी इस दिशा में कदम उठाने की आवश्यकता है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved