img-fluid

मिडिल ईस्ट जंग : विदेशमंत्री जयशंकर ने अराघची से फोन पर की बात, अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार होंगे भारतीय जहाज

March 12, 2026

नई दिल्ली. पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष (ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध) के बीच भारत (India) को बड़ी राहत (relief)  मिली है. सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्री (Foreign Minister) एस. जयशंकर (Jaishankar) की ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची (Syed Abbas Araghchi) से हुई टेलीफोनिक बातचीत के बाद ईरान ने भारतीय टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी गई है. ये भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस का बड़ा हिस्सा गुजरता है.


  • सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि विदेश मंत्री ने ईरान के अराघची से बात के बाद ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है. दोनों देशों के विदेश मंत्री की बातचीत का उद्देश्य इस अहम समुद्री मार्ग को खुला रखना था, जिससे कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति प्रभावित न हो.

    रूस और फ्रांस के विदेश मंत्रियों से भी की बात
    सूत्रों ने ये भी बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने केवल ईरान ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अन्य प्रमुख शक्तियों के साथ भी तालमेल बिठाया. उन्होंने रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बारो से भी इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा की. इन चर्चाओं का उद्देश्य समुद्री व्यापारिक मार्गों को खुला रखना और वैश्विक सप्लाई चेन को टूटने से बचाना था.भारत की इस सक्रिय विदेश नीति ने ये साबित कर दिया है कि तनाव के वक्त में भी वह अपने हितों की रक्षा के लिए सभी पक्षों के साथ संवाद स्थापित करने में सक्षम है.

    USA-यूरोप और इजरायल पर जारी रहेगा प्रतिबंध
    ईरान ने यह विशेष रियायत भारत को ऐसे वक्त में दी है जब अमेरिका, यूरोप और इजरायल से जुड़े जहाजों को इस मार्ग पर कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है.

    भारत को छूट देते हुए ईरान ने ये भी स्पष्ट किया है कि अमेरिका, यूरोप और इजरायल से जुड़े जहाजों पर फिलहाल प्रतिबंध जारी रहेंगे, लेकिन भारतीय टैंकर सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर सकेंगे. ये भारत की कूटनीतिक सफलता है, क्योंकि वर्तमान में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों का ट्रैफिक 90% तक कम हो गया है और कई देशों के टैंकर फंस गए हैं.

    Share:

  • करण जौहर का रिएलिटी धमाका: ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’ की शूटिंग जल्द शुरू, जैसलमेर में होगा रोमांच

    Thu Mar 12 , 2026
      नई दिल्ली। करण जौहर का हिट रिएलिटी शो(Karan Johar’s hit reality show) ‘द ट्रेटर्स इंडिया’(The Traitors of India) अपने पहले सीजन की सफलता के बाद जल्द ही दूसरे सीजन(second season) के साथ लौटने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार(According to reports), सीजन 2 की शूटिंग राजस्थान(Rajasthan) के जैसलमेर के शानदार सूर्यगढ़ पैलेस(magnificent Suryagarh Palace […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved