img-fluid

आवासीय कालोनियों से दुग्ध डेयरियों को बाहर निकालने की मांग

August 05, 2020

जींद, 05 अगस्त । शहर की आवासीय कालोनीयों से डेयरियों को बाहर निकाले जाने की मांग एक बार फिर से जोर पकडऩे लगी है। हर साल इन डेयरियों को बाहर निकाले जाने की प्लानिंग तो की जाती है लेकिन यह प्लानिंग धरी की धरी रह जाती है। बुधवार को कालोनियों से डेयरियों को बाहर करने, स्ट्रीट लाइट की फिजिकल वेरिफिकेशन और सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त करवाने की मांग को लेकर डीसी डा. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपा गया।

जींद के स्थानीय युवाओं अजय मलिक, अभिषेक पहल, अजय, नवदीप, संदीप, विकास, संदीप आदि ने बताया कि डेयरियों को शहर की आबादी से बाहर करने के लिए डीसी को ज्ञापन दिया गया है। इसके अलावा जब तक ये डेयरियां बाहर नहीं हो जाती तब तक इनके लिए कठोर नियम बनाए जाने का प्रावधान किया जाए और नियमों को तोडऩे वालों के लिए एफआईआर करवाने का प्रावधान किया जाए।

Share:

  • भगवा रंग में रंगा गुरुग्राम, राम मंदिर के भूमि पूजन पर गाए मंगल गान

    Wed Aug 5 , 2020
    गुरुग्राम, 05 अगस्त । अयोध्या में राम मंदिर बनने की खुशी में बुधवार की रात से ही शहर के सदर बाजार को भगवा गुब्बारों से सजा दिया गया। सुबह जब दुकानदार और ग्राहक बाजार में पहुंचे तो वहां का नजारा ही अलग था। जगह-जगह पर बड़े-बड़े स्पीकर लगाए गए थे और उनमें हिंदुत्व के गीत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved