
मुम्बई। क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई सितम्बर) का परिणाम घोषित किया है। इस तिमाही कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 27.7 फीसदी बढ़कर 141.68 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी के द्वारा दूसरी तिमाही परिणामों की घोषणा के बाद क्रॉन्पटन ग्रीव्स कंजूमर इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों में करीब 15 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। बीएसई, स्टॉक पर जहां यह 14.66 फीसदी उछलकर 328.45 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई में ये 14.79 फीसदी बढ़कर एक साल के उच्च स्तर 329 रुपये पर पहुंच गया। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved