img-fluid

चीन के विदेश मंत्री अगले महीने जाएंगे जापान

September 28, 2020


टोक्यो । चीन के विदेश मंत्री वांग यी अगले महीने जापान जाएंगे। वहां पर वो जापान के प्रधानमंत्री योशीहीदे सूगा के साथ मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वांग यी जापानी समकक्ष मोटेगी तोशिमित्सू के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं। अगर वांग यी जापान के प्रधानमंत्री सूगा के सआथ मुलाकात करत हैं, तो प्रधानमंत्री बनने के बाद यह किसा वरिष्ठ चीनी अधिकारी के साथ उनकी पहली मुलाकात होगी।

दरअसल] इससे पहले शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शीं जिनपिंग और जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहीदे सूगा के बीच फोन पर बात हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने उच्च स्तर की बातचीत की आवश्यकता पर बल दिया और एक साथ काम करने पर सहमति जताई। इसी बीच जापान के प्रधानमंत्री की अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से मिलने की भी संभावना है।

Share:

  • असम के नौ जिले बाढ़ की चपेट में, जनजीवन फिर हुआ बुरी तरह से प्रभावित

    Mon Sep 28 , 2020
    नई दिल्ली । असम में बाढ़ से नौ जिलों में 2.25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं । असम में पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण इस साल तीसरी बार राज्य को बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यहां का रोजमर्रा की जनजीवन इस समय बुरी तरह से प्रभावित है। असम राज्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved