img-fluid

पैरोल पर आया उम्रकैदी… पत्नी को त्रिशूल से गोदकर 3 घंटे लाश के पास बैठा रहा

September 14, 2026

महोबा। यूपी के महोबा में पैरोल पर घर आए एक उम्रकैदी पर अपनी पत्नी को बेरहमी से मार डाला। बताया जा रहा है कि पत्नी के खाने में जहरीला या नशीला पदार्थ मिलाने के शक को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी पर त्रिशूल से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


  • मामला कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र का है, जहां सोमवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति कल्लन रैकवार पैरोल पर अपने गांव आया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी चंपा (48) उसके खाने में जहरीला या नशीला पदार्थ मिला देती है। इसी बात को लेकर सोमवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कल्लन ने पत्नी पर त्रिशूल से हमला कर दिया। इससे पत्नी खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    घटना के बाद करीब 3 घंटे तक आरोपी महिला के शव के पास बैठा रहा। इसके बाद में खुद के घरवालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Share:

  • दक्षिण अफ्रीका में बड़ा सड़क हादसा, दो मिनीबस टकराईं, 21 लोगों की मौत

    Mon Sep 14 , 2026
    केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप प्रांत में रविवार रात कई वाहनों की टक्कर में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने की टक्कर के बाद हुआ। इसके बाद एक एसयूवी भी दोनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved