बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP में कोरोना के 07 नये मामले, 12 स्वस्थ हुए

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के नये मामलों (new cases of corona) में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 07 नये मामले (7 new cases) सामने आए हैं, जबकि 12 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 92 हजार, 901 हो गई है। वहीं, राज्य में आज लगातार 10वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई।


बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 31,179 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 07 पॉजिटिव और शेष रिपोर्ट निगेटिव आईं। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.02 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7,92,901 हो गई। नये मरीजों में इंदौर के 3, भोपाल के 3 और नीमच का एक व्यक्ति शामिल है। वहीं, राज्य में आज कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां 10 दिन से मृतकों की संख्या 10,524 पर स्थिर है।

प्रदेश में अब तक कुल 2,05,51,760 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 7,92,901 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 7,82,270 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 12 मरीज शनिवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 107 है।

इधर, प्रदेश में 06 नवम्बर को 01 लाख 49 हजार, 930 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 7 करोड़ 14 लाख 95 हजार 803 डोज लगाई जा चुकी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Sun Nov 7 , 2021
7 नवंबर 2021 1. कांटेदार खाल के भीतर एक रसगुल्ला। सभी प्रेम से खाते उसको, क्या बच्चा क्या बूढ़ा ? उत्तर. …..लीची 2. दो इंच का मनीराम, दो गज की पूंछ। जहां चले मनीराम वहां चले पूंछ? उत्तर. …..सुईधागा 3. एक महल में चालीस चोर। मुंह काला, पूंछ सफेद। उत्तर. ….माचिस