सुदामा नगर और राजेंद्र नगर में फिर मिले दर्जनों मरीज
इंदौर। कोरोना के हॉट स्पॉट सुदामा नगर में फिर बड़ा विस्फोट हुआ है। यहां एक साथ 34 संक्रमित मरीज मिले है, वहीं राजेंद्र नगर में भी 24 संक्रमित मरीज मिले है। पूरे जिले में 14 क्षेत्र ऐसे है जहां से 10 या उससे अधिक संक्रमित मरीज मिले है। क्षेत्र वार सूची के अनुसार 345 क्षेत्रों से 1063 लोग संक्रमित मिले है। नंदानगर में भी 19, तिलक नगर, विजय नगर में 15-15, दुर्गा नगर व तेजाजी नगर में 14-14, आजाद नगर में 13, बाणगंगा व राऊ में 12-12, स्कीम नं. 78 व परदेशीपुरा में 11-11 तथा खजाराना व महू में 10-10 संक्रमित मरीज मिले है। साथ ही कनाडिय़ा, पल्हर नगर, संयोगितागंज, लाडकाना नगर में 8-8 व उषानगर, व्यंकटेश नगर में भी 7-7 संक्रमित मरीज मिले हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved