img-fluid

17 फरवरी की 10 बड़ी खबरें

February 17, 2026

1. INS विक्रांत के साथ IFR 2026 में भारत दिखाएगा ताकत, बांग्लादेश भी जहाज लेकर पहुंचा विशाखापत्तनम

भारत (India) अपनी समुद्री शक्ति और कूटनीतिक क्षमता का जोरदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR 2026) और एक्सरसाइज मिलन (MILAN 2026) के लिए विदेशी नौसैनिक जहाजों (foreign naval vessels) का आगमन शुरू हो गया है। सोमवार को भारतीय नौसेना ने इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और बांग्लादेश के युद्धपोतों का स्वागत किया। इंडोनेशिया से KRI Bung Tomo-357, UAE से कोर्वेट Al-Emarat और बांग्लादेश से फ्रिगेट BNS Somudra Avijan बेड़े में शामिल हुए। इससे पहले थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के जहाज भी विशाखापत्तनम पहुंच चुके हैं।

2. J&K: पहलगाम हमले के बाद बंद किए गए 14 पर्यटन स्थल फिर खुलेंगे, LG ने दिए आदेश

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश के उन 14 पर्यटन स्थलों (14 Tourist Destinations) को फिर से खोलने का आदेश दिया, जिन्हें पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद कर दिया गया था। उपराज्यपाल प्रशासन ने पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में लगभग 50 पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया था। हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।

3. PM मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र… केरल चुनाव से पहले ये मुलाकात हो सकती है अहम

भारत (India) के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र अहमद (Grand Mufti Sheikh Abubakr Ahmed) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक, मानवीय, शैक्षिक और विकास से जुड़े व्यापक विषयों पर चर्चा की। साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। ग्रैंड मुफ्ती ने प्रधानमंत्री को ‘विद ह्यूमैनिटी’ (‘With Humanity’) विषय के तहत हाल ही में किए गए अपने केरल दौरे के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों से प्राप्त चिंताओं और मांगों से अवगत कराया। उन्होंने आगामी पवित्र रमजान माह के लिए अपने संदेश और विचार भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखे। केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Elections) से पहले इसे काफी अहम माना जा रहा है।


  • 4. रिपोर्ट का खुलासा: दुनिया में घट रही ईसाइयों की हिस्सेदारी, आबादी का केंद्र बदल रहा; जानिए हिंदुओं का वैश्विक प्रतिशत

    दुनियाभर में ईसाइयों की वैश्विक आबादी (Global Population of Christians) कम होती जा रही है। यह खुलासा हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में हुआ है। हाल में जारी प्यू टेम्पलटन ग्लोबल रिलिजियस फ्यूचर्स प्रोजेक्ट (Pew‑Templeton Global Religious Futures Project) की रिपोर्ट के अनुसार, ईसाई धर्म अब भी दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है, लेकिन कुल आबादी में उसकी हिस्सेदारी लगातार घट रही है। खास बात यह है कि इस धर्म का पारंपरिक केंद्र यूरोप और अमेरिका से खिसककर अब उप-सहारा अफ्रीका की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

    5. जेल से रिहाई के 11 दिन बाद राजपाल यादव की काम की बाढ़, पर्दे पर होगी धमाकेदार वापसी!

    बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन (Famous Bollywood comedian) और एक्टर राजपाल यादव(actor Rajpal Yadav) को चेक बाउंस मामले(check bounce case) में 11 दिन जेल में रहने के बाद बेल पर रिहा कर दिया गया है। जेल में बंद रहने के दौरान भी एक्टर की फैन फॉलोइंग और इंडस्ट्री में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट मिल गए हैं। अब जेल(jail) से बाहर(release) आने के बाद राजपाल के पास काम की असली बाढ़ आ चुकी है और आने वाले समय में वह फिल्मों, म्यूजिक वीडियो(music videos) और विज्ञापनों(commercials में सक्रिय दिखाई देंगे।

    6. जल जीवन मिशन घोटाले में ACB का एक्शन… दिल्ली, जयपुर से लेकर झारखंड तक छापे

    राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन मामले (Jal Jeevan Mission Cases) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार सुबह बड़ा एक्शन लिया है. ACB की टीम ने जयपुर, बाड़मेर, दिल्ली, सीकर, बिहार, झारखंड, जालोर सहित 15 जगहों पर छापेमारी की है. इस दौरान टीम ने करीब 9 लोगों को हिरासत में लिया है. कार्रवाई का प्रमुख फोकस पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव और रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल से जुड़े संभावित ठिकाने रहे हैं. यह पूरी कार्रवाई जेजेएम एसीबी SIT के अध्यक्ष एसपी पुष्पेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में चल रही है. बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए सभी लोग रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल से किसी ने किसी वजह से जुड़े हैं. जांच एजेंसी को शक है कि मिशन के दौरान हुए कथित करोड़ों के फर्जीवाड़े की कड़ियां उच्च प्रशासनिक स्तर तक जुड़ी हो सकती हैं.


  • 7. सोनिया गांधी मुझे बना रही थीं मुख्यमंत्री, राहुल गांधी बने रोड़ा… हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 2014 में सोनिया गांधी ने उन्हें सीएम पद की शपथ लेने की तारीख तय करने को कहा था. क्योंकि उन्हें 58 विधायकों का समर्थन प्राप्त था. इसी बीच USA से राहुल गांधी का एक फोन पार्टी नेताओं के पास आया और स्थिति पूरी तरह बदल गई. एक तरह से राहुल गांधी ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया था. सरमा ने दावा किया कि यह उनके एक बहुत बड़ा झटका था. मंगलवार को विधानसभा में कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने यह दावा किया है. दरअसल 2011 में विधानसभा चुनावों के बाद असम कांग्रेस में अंसतोष देखा गया था. जब विधायकों के एक गुट ने मौजूदा तरुण गोगोई की जगह सरमा को मुख्यमंत्री के तौर पर समर्थन दिया था.

    8. ईरान से आ रही नाव से 200 किलो से ज्यादा ड्रग्स जब्त, गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई

    गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल (Gujarat ATS and Indian Coast Guard) ने संयुक्त अभियान चलाकर समुद्र में एक बड़ी नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। एटीएस गुजरात के अनुसार, हाई-सीज पर चलाए गए सफल ऑपरेशन में एक मछली पकड़ने वाली नाव से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए। जानकारी के मुताबिक यह नाव ईरान से आ रही थी, जिसमें 200 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स बरामद किए गए। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो मछली पकड़ने वाली नाव के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।


  • 9. बांग्लादेश की नई सरकार में एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

    बांग्लादेश (Bangladesh) में तारिक रहमान (Tariq Rehman) ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों (Ministers) ने भी शपथ ग्रहण की। खास बात यह है कि तारिक रहमान के मंत्रिमंडल (Cabinet) में एक हिंदू (Hindu) और एक बौद्ध (Buddhist) नेता (Leader) को भी जगह मिली है। जानकारी के मुताबिक हिंदू नेता निताई रॉय चौधरी (Nitai Roy Chowdhury) और बौद्ध नेता के तौर पर दीपेन दीवान चकमा (Dipen Dewan Chakma) ने तारिक सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैक्रों का स्वागत करके बहुत खुशी हुई. उन्होंने फ्रांस को यूरोप का प्रमुख गेटवे बताया. पीएम मोदी ने कहा कि साल 2026 भारत और यूरोप के संबंध में एक टर्निंग पॉइंट है. कुछ दिन पहले हमने यूरोपीय यूनियन के साथ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही गहरे हैं.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved