img-fluid

एमपी में भारत जोड़ो यात्रा का 10वां दिन, बैजनाथ महादेव और बगलामुखी मंदिर जा सकते हैं राहुल गांधी

December 02, 2022

आगर मालवा । मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का शुक्रवार को 10वां दिन है। राहुल गांधी की यात्रा अपने 86वें दिन आगर-मालवा जिले (Agar-Malwa District) में पहुंची। भारत जोड़ो यात्रा सुबह छह बजे जनाहा गांव से शुरू हुई।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता सिंह और विधायक जयवर्धन भी साथ चल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा अपने 86वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंची। यात्रा शुक्रवार सुबह छह बजे जनाहा गांव से शुरू हुई। इसके बाद सुबह 10 बजे टी ब्रेक आगर जिले के तनोदिया गांव में होगा। आगर जिले में यात्रा तीन दिन और दो रात रुकेगी, जो भारत जोड़ो यात्रा की सबसे लंबी यात्रा होगी। आगर में 97 किमी की यात्रा होगी। आगर से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।


कहा जा रहा है कि आगर में यात्रा के दौरान राहुल गांधी बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर और नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर में जा सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने चौकस तैयारी की है। यात्रा की सुरक्षा के लिए करीब दो हजार पुलिसकर्मियों का बल तैनात किया गया है।

Share:

  • रूस की बमबारी से बर्बाद हुआ यूक्रेन, 13 हजार से अधिक सैनिकों की मौत!

    Fri Dec 2 , 2022
    कीव! रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को करीब 9 महीने से भी ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन अब भी कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस लगातार यूक्रेन (Russia-Ukraine War) की राजधानी कीव समेत अन्य शहरों पर मिसाइले (missiles) दाग रहा है। जिससे यूक्रेन पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। बता दें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved