विदेश

दुनियाभर में 11.07 करोड़ लोग हुए कोरोना संक्रमित

वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से दुनिया भर में संक्रमितों का आंकड़ा 11.07 करोड़ से अधिक हो गया है वहीं अब तक 24.52 लाख से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ सात लाख 23 हजार 229 हो गयी है और 24 लाख 52 हजार 039 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।


वैश्विक महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में कोरोना से उथल-पुथल जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 80 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 4.95 लाख लोगों की जान चली गयी है।
भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक करोड़ नौ लाख 77 हजार से अधिक हो गया है, हालांकि यहां कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 78 हजार 048 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 212 हो गया है।
एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील में अब तक 1,00,84,208 लोग संक्रमित हुए हैं और 2.44 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41.07 लाख से अधिक हो गई है और 1.20 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। रूस में कोरोना से 40.92 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 81,048 लोगों की मौत हो चुकी है।
फ्रांस में 35.96 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 83,543 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 67,101 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 27.80 लाख से अधिक हो गई है और 95,235 लोगों की मौत हो चुकी है।
तुर्की में कोरोना से अब तक 26.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 27,903 लाेगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 23.81 लाख से अधिक हो गई है और 67,741 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 22.17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 58,511 लोगों ने जान गंवाई है।
अर्जेंटीना में कोरोना से 20.54 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 51,000 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 20.30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1.78 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के कुल मामले 16.23 लाख के पार पहुंच गये हैं और 41,823 लोगों की मौत हो गई है।
ईरान में कोरोना महामारी से अब तक 15.58 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 59,341 लोग जान गंवा चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना प्रभावितों की संख्या 15 लाख से अधिक हो गयी है और 48,859 लोग जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन में 13.40 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं, जबकि 26,320 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 12.61 लाख से अधिक हो गयी है और 44,489 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडोनेशिया में कोरोना से 12.63 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 34,152 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से 11.34 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 18,913 लोगों की मौत हुई है। नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या 10.61 लाख के पार पहुंच गयी है और 15,261 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना महामारी से अब तक बेल्जियम में 21,859 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि कनाडा में 21,581, चिली में 19,897 , रोमानिया में 19,738 , पुर्तगाल में 15,821 , इक्वाडोर में 15,474 , हंगरी में 14,145, इराक में 13,232 , स्वीडन में 12,649, पाकिस्तान में 12,563 , फिलीपींस में 11,829 , बोलीविया में 11,390, मिस्र में 10,250, स्विट्जरलैंड में 9883 , मोरक्को में 8540, बंगलादेश में 8337 , ऑस्ट्रिया में 8348 , जापान में 7363, सऊदी अरब में 6454 , पनामा में 5711 , इजरायल में 5526, चीन में 4833 और सर्बिया में 4306 लोगों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

अब नहर किनारे की सड़कों पर नहीं चलेंगी बसें

Sat Feb 20 , 2021
सीधी बस हादसे के बाद परिवहन विभाग ने सभी जिलों को आरटीओ को दिए आदेश पुराने परमिट होंगे निरस्त नए भी नहीं मिलेंगे भोपाल। सीधी जिले की नहर में बस डूबने से 51 यात्रियों की मौत होने की घटना के बाद कई विभागों में अलर्ट जारी है। इस घटना के बाद सबसे बड़ा कदम परिवहन […]