img-fluid

ईरान को ट्रंप की सख्त चेतावनी, बोले- जैविक या गैस हथियारों की कोशिश की तो पूरी तरह मिटा देंगे

November 19, 2026

नई दिल्‍ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने चीन (China) के शेनझेन में ईरान (Iran) से जारी युद्ध (war) को लेकर बड़ा बयान दिया है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के कुछ घंटे बाद ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने दावा किया कि ईरान गैस और जैविक हथियारों पर विचार कर रहा है. ट्रंप ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका उन्हें पूरी तरह मिटा देगा.

ईरान संघर्ष को खत्म कराने में चीन और रूस की मदद लेने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि वह इन देशों से मदद मांगने नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अमेरिका के साथ अच्छा व्यवहार किया है और न तो गोलीबारी की है और न ही समुद्र में जहाज उतारे हैं.

‘अगर ऐसा हुआ तो हम उन्हें मिटा देंगे’
ईरान के कथित हथियार कार्यक्रम पर ट्रंप ने कहा, “कुछ संकेत हैं कि ईरान गैस और जैविक हथियारों को देख रहा है. यह अच्छी बात नहीं है. वे दूसरी चीजें भी देख रहे हैं और हम इस पर नजर रखेंगे. ये बेहद खतरनाक लोग हैं.”

इसके बाद उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर ऐसा होता है, तो हम उन्हें पूरी तरह मिटा देंगे.”
हालांकि, ट्रंप ने अपने बयान में यह साफ नहीं किया कि ईरान किस तरह की गैस या जैविक हथियारों की तैयारी कर रहा है. उन्होंने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत भी पेश नहीं किया.


  • चीन के साथ रिश्तों को बताया शानदार
    ट्रंप ने चीन के साथ अपने रिश्तों की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “चीन के साथ मेरे रिश्ते बहुत अच्छे हैं. यह सम्मान पर आधारित रिश्ता है.” उन्होंने चीन में अपने स्वागत और शी जिनपिंग के साथ मुलाकात के दौरान हुई मेहमाननवाजी का जिक्र किया. ट्रंप ने कहा कि पिछली रात बैठने की व्यवस्था और एक दिन पहले हुए स्वागत को देखा गया. उनके मुताबिक, चीन के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. ट्रंप ने इसे अमेरिका के लिए बड़ी जीत बताया.

    ईरान संघर्ष पर चीन और रूस से मदद नहीं मांगेंगे
    शेनझेन में ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह ईरान संघर्ष को खत्म कराने के लिए चीन और रूस से मदद मांगने की योजना बना रहे हैं? इस पर ट्रंप ने कहा, “मैं मदद मांगने नहीं जाऊंगा. और सच कहूं तो उन्होंने हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया है. उन्होंने गोलीबारी नहीं की है, उन्होंने समुद्र में जहाज नहीं उतारे हैं.”

    ट्रंप के इस बयान में चीन और रूस के साथ मौजूदा संबंधों को लेकर उनका नजरिया सामने आया. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि ईरान संघर्ष को खत्म कराने के लिए इन देशों के साथ किसी तरह की बातचीत या कूटनीतिक पहल होगी या नहीं.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved