
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) पर कैदियों को जेल से आजादी मिलेगी। प्रदेश की 14 जेलों से 111 कैदियों को रिहा किया जाएगा। अच्छे आचरण के चलते यह फैसला लिया गया है। जेल विभाग (Prison Department) की रिहाई नीति के तहत सजा में विशेष माफी दी गई है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या मध्य प्रदेश की जेलों से 111 बंदी हो रिहाई मिलेगी।

यह कैदी 14 अलग-अलग जेलों में बंध है। भोपाल और सागर केंद्री जेल से 18-18 कैदी छोड़े जाएंगे। रीवा केंद्रीय जेल से 12, इंदौर केंद्रीय जेल 11, नर्मदापुरम से 10, उज्जैन और ग्वालियर सेंट्रल जेल से 7-7, सतना और जबलपुर केंद्रीय जेल से 6-6, बड़वानी और नरसिंहपुर से 5-5, इंदौर जिला जेल से 3, आलीराजपुर जिला जेल से दो और टीकमगढ़ जिला जेल से एक कैदी को रिहा किया जाएगा।
आपको बता दें कि साल में 5 दिन विशेष अवसरों पर कैदियों को रिहाई मिलती है। गणतंत्र दिवस, अंबेडकर जयंती, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस पर पात्र कैदियों को रिहा किया जाता है। इसके तहत गांधी जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के 111 कैदी रिहा होंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved