अशोकनगर। चंदेरी (Chandri) जहां मध्यप्रदेश में चारों ओर बारिश ने अपना कहर बरसा रखा है मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल (Gwalior Chambal) संभाग से भोपाल जबलपुर में भी अत्यधिक बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी संभावना निर्मित हो चुकी है वहीं उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश की सीमा पर बेतवा नदी पर बने रानी लक्ष्मीबाई सागर परियोजना राजघाट बांध (Rani Laxmibai Sagar Project Rajghat Dam) में आज क्षमता से अधिक पानी आ जाने के कारण पहली बार बांध के गेट खोले गए हैं राजघाट बांध जिसकी कुल जल भराव क्षमता 371 मी है।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved