img-fluid

INDORE एमवाय में 120 बिस्तरों का नया वार्ड

October 08, 2021

  • कमिश्नर की पहल रंग लाई

इंदौर। एमवाय अस्पताल ( MY hospital) में 120 बिस्तरों ( beds)  वाला नया मेडिकल वार्ड (new medical ward) बनाया जा रहा है। यह वार्ड नए साल 2022 की शुरुआत तक बन कर तैयार हो जाएगा। एमवाय प्रशासन ( my administration)  के अनुसार यह नया वार्ड निजी अस्पतालों (Hospital)  की तर्ज पर लक्जरी बनाया जा रहा है।


एमवाय अस्पताल (MY Hospital) अधीक्षक परमेंद्र सिंह ठाकुर ( parmendra singh thakur)  ने बताया कि शहर की बढ़ती आबादी के चलते मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। यहां पर हर रोज 1500 से लेकर 1800 मरीज इलाज कराने आते हैं। मौसमी बीमारियों के दौरान तो मरीजों का आंकड़ा 2000 से भी ऊपर चला जाता है, जबकि अस्पताल में सालों बाद भी लगभग 1100 मेडिकल (Medical) बेड ही इस्तेमाल करने लायक बचे हैं। यह बात तत्कालीन कमिश्नर आकाश त्रिपाठी की जानकारी में थी। उन्होंने तभी मेडिकल बेड बढ़ाने के दिशा निर्देश जारी किए थे। 120 बेड का यह मेडिकल वार्ड एमवाय की छठवीं मंजिल पर बन रहा है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज, एमवाय प्रशासन लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च कर रहा है। 120 बेड का नया वार्ड शुरू होते ही अस्पताल में बेड की संख्या 1220 हो जाएगी।

Share:

  • भारत के इस क्रिकेटर ने गुपचुप तरीके से लिया संन्यास, फैन्स को लगा झटका

    Fri Oct 8 , 2021
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम से खेल चुके कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने अचानक से फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. मिथुन ने साल 2010 में भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. हालांकि, उनका भारतीय क्रिकेट टीम में करियर बहुत कम समय के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved