बड़ी खबर

देश में 12,852 तेंदुए, पिछले चार साल में हुई 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। देश में तेंदुए की संख्या में 60 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बारे में सोमवार को केन्द्रीय पर्यावरण, वन औऱ जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को तेंदुए की संख्या पर विस्तृत रिपोर्ट जारी की। साल 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 12,852 तेंदुए हैं, जबकि साल 2014 में यह संख्या 7910 तेंदुए थे। 

इस मौके पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पिछले पांच सालों में देश में वन्यजीव और जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में काम होने से बाघों, शेरों और तेंदुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि तेंदुए की संख्या में मध्यप्रदेश पहले नंबर पर है, यहां 3,421 तेंदुए हैं। दूसरे नंबर पर कर्नाटक है जहां 1,783 तेंदुए हैं और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहां 1,690 तेंदुए हैं। एजेंसी/हिस

Share:

Next Post

टाइगर के बाद अब लेपर्ड स्टेट भी बना मध्यप्रदेश

Mon Dec 21 , 2020
नईदिल्ली। प्रदेश के वन्यजीव प्रेमियों के लिए बीतता हुआ साल एक और खुशखबरी देकर जा रहा है। टाइगर स्टेट के बाद अब मध्यप्रदेश को लेपर्ड स्टेट का खिताब भी हासिल हो गया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में वर्ष 2018 की लेपर्ड गणना की रिपोर्ट जारी की, […]