मुरैना। मुरैना पुलिस (Morena Police) व्दारा मादक पदार्थों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दो दिवस के दौरान नूराबाद एवं बानमौर पुलिस (Noorabad and Banmour Police) को बडी सफलता मिली है। बीती रात जहां नूराबाद पुलिस ने 15 लाख रुपये कीमती गांजा सहित एक लग्जरी वाहन से आरोपित पकड़े। वहीं रविवार को मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करते हुए एक आरोपित को पकड़ा लिया। यह लग्जरी कार में 1 क्विंटल 12 किलो 200 ग्राम अफीम (डोंडा पोस्त ) ले जा रहा था जिसकी कीमत 5 लाख 60 हजार अनुमानित हैं तथा कार की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गयी है। बानमौर पुलिस ने थाना के सामने चेंकिग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन में मादक पदार्थ भरा हुआ था। यह मादक पदार्थ राजस्थान से मध्यप्रदेश होकर पंजाब ले जाया जा रहा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved