
इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 396 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 3153 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 445500 रैपिड टेस्टिंग सैंपल और 1184 सैम्पल आज प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 2744 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 18717 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 10 है। आज दिनांक तक कुल 485 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् को कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 4182 हो गई है।
आज 920 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 14050 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है । साथ ही 7 को संस्थागत क्वारंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved