विदेश

उत्तरी मेक्सिको के रिनोसा इलाके में ताबड़तोड़ गोलीबारी, सुरक्षा के लिए सेना तैनात

मेक्सिको। मेक्सिको (Mexico) की सड़कों पर आए-दिन खून खराबे की खबरें आम हो गई हैं। तबाही का मंजर ऐसा है कि सड़क चलते कोई भी सुरक्षित नहीं है। सड़कों पर चलने वाले, प्रवासी, पत्रकार और सरकारी अधिकारी किसी की भी जान सुरक्षित नहीं है। शनिवार को हुई गोलीबारी की एक घटना में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। राज्य सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी मेक्सिको के रिनोसा इलाके में कार सवार कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई।
तमाउलिपास में तैनात सुरक्षा बलों ने बताया कि इलाके में शनिवार को कार सवार लोगों द्वारा गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। शुरुआती बयान में 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई। लेकिन बाद में ये आंकड़ा बढ़कर 18 हो गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगरानी के लिए सेना, राज्य पुलिस और नेशनल गार्ड की सैन्य पुलिस को तैनात किया गया था।
अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद तीन ट्रकों समेत एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक इस इलाके में आए दिन गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। ड्रग्स का व्यापार करने वाले गिरोह टेक्सास की सीमा से लगे रिनोसा पर नियंत्रण के लिए सालों से आपस में भिड़ रहे हैं। जिसके चलते रिनोसा, मेक्सिको के सबसे हिंसक शहरों में से एक बन गया है।
कांग्रेशनल रिसर्च सर्विस रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि साल 2006 से 2015 के बीच 80 हज़ार से ज़्यादा लोग ड्रग्स वॉर में मारे गए है। वहीं पिछले 3-4 वर्षों में हुई मौतों के हिसाब से बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा करीब सवा लाख है।

Share:

Next Post

हत्याओं का तेजी से बढ़ा Graph

Mon Jun 21 , 2021
शहर में लगातार बढ़ रहीं अपराधिक वारदातें जबलपुर। शहर में अनलॉक होते ही अपराधों में तेजी से गति आई है। जिसमें चोरी और लूट के बाद हत्याओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक माह के भीतर करीब आधा दर्जन से अधिक हत्याओं के मामले सामने आये है, जिनमें अधिकांश मामलों में आरोपियों का कोई […]