बड़ी खबर

18 राज्यों व केन्द्र शासित राज्यों का रिकवरी रेट देश के रिकवरी रेट से अधिक

नई दिल्ली । कोरोना के कहर के बीच राहत भरी खबर है कि देश के 18 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत देश के मौजूदा रिकवरी रेट 63 प्रतिशत से अधिक है। इन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में लद्दाख और उत्तराखंड सबसे ऊपर है। यहां रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से ऊपर है। इन राज्यों में चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, बिहार, त्रिपुरा, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात शामिल है।

इसके साथ देश के छह राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, दादरा नगर हवेली, मणिपुर, अंडमान निकोबार शामिल हैं। इसके साथ असम, बिहार, ओड़िशा, राजस्थान, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल सहित 24 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय मृत्यु दर 2.72 प्रतिशत से कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 1218 समर्पित कोविड अस्पताल, 2705 समर्पित कोविड स्वास्थ्य देखभाल केंद्र और 10,301 कोविड देखभाल केंद्र बनाने व बुजुर्गों और सह-रुग्ण जैसे उच्च जोखिम वाले लोगों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समुदायों का पता लगाने (मैपिंग) और उन पर विशेष ध्यान देने जैसे कई कदमों के कारण मृत्यु दर को कम किया जा सका है। आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती केंद्रों के नेटवर्क के साथ आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम ने कोविड मामलों की की प्रभावी निगरानी करने और लाखों प्रवासियों और बाहर से गांव लौटे युवाओं सहित संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने वालों का पता लगाने में काफी मदद की है।

Share:

Next Post

आईआईटी दिल्ली ने एन-95 मास्क को दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाया

Sat Jul 11 , 2020
नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के स्टार्टअप चक्र इनोवेशन ने एन-95 मास्क को सुरक्षा के साथ दोबारा इस्तेमाल के योग्य बनाने वाली तकनीक विकसित की है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, अश्विनी कुमार चौबे ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से चक्र डी-कोव” नामक इस डीकॉनटेमिनेशन डिवाइस को लॉन्च किया। यह […]