img-fluid

आईआईटी मद्रास परिसर में जलकंटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

October 11, 2026


चेन्नई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आईआईटी मद्रास परिसर में जलकंटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की (Offered Prayers at Jalakanteshwara Temple in IIT Madras Campus) । इस दौरान तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी उनके साथ मौजूद रहे।


  • तमिलनाडु के चेन्नई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास परिसर में जलकंटेश्वरमंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री मोदी आईआईटी मद्रास के ब्रेन रिसर्च सेंटर पहुंचे और वहां चल रहे वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री के चेन्नई दौरे में वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ-साथ शिक्षा, संस्कृति और विकास से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने आईआईटी मद्रास में संगीतकार इलैयाराजा से जुड़े ‘आईआईटीएम मेस्ट्रो इलैयाराजा सेंटर फॉर म्यूजिक लर्निंग एंड रिसर्च’ का उद्घाटन भी किया। इस केंद्र का उद्देश्य संगीत सीखने और उससे जुड़े अनुसंधान को बढ़ावा देना है।

    प्रधानमंत्री का यह दौरा तमिलनाडु में विजय सरकार के सत्ता संभालने के बाद उनका पहला दौरा है। उनके चेन्नई पहुंचने पर सुबह 10.58 बजे हवाई अड्डे पर राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्य के मंत्री, अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी, भाजपा नेता नैनार नागेंद्रन और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विजय ने पोरूर मेट्रो स्टेशन पर चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण के नेटवर्क की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने पोरूर से पूनामल्ली तक मेट्रो में सफर भी किया।

    कार्यक्रम से जुड़ी उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पूनामल्ली-वडापलानी मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण 750 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। मेट्रो सेवा की शुरुआत को चेन्नई में शहरी परिवहन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मेट्रो ट्रेन को रवाना करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी आईआईटी मद्रास पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना, ब्रेन रिसर्च सेंटर का दौरा और संगीत शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र के उद्घाटन सहित अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

    Share:

  • तमिलनाडु में अर्बन डेवलपमेंट हमारी बड़ी प्राथमिकता - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Sun Oct 11 , 2026
    चेन्नई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि तमिलनाडु में अर्बन डेवलपमेंट (Urban Development in Tamil Nadu) हमारी बड़ी प्राथमिकता है (Is major priority for Us) । प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आज से नवरात्र के पावन पर्व का शुभारंभ हो रहा है। नवरात्रि का यह पुण्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved