रांची। झारखंड के गुमला (Gumla of Jharkhand) में 2013 के चर्चित डायन-बिसाही हत्याकांड में बड़ा फैसला आया है। गुमला जिले के भरनो थाना स्थित करौंदाजोर टुकूटोली (Karaundajor Tukutoli) निवासी ब्रिजेनिया इंदवार व इग्नेसिया इंदवार की डायन बिसाही के आरोप में हत्या के मामले में बुधवार को 19 महिलाओं को दोषी करार दिया है। सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी सभी पर लगाया गया है। जुर्माना न देने पर दो साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। यह फैसला सिविल कोर्ट के एडीजे-1 दुर्गेशचंद्र अवस्थी की अदालत ने सुनाया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved